Hindi tatha Angreji Mahila Lekhan ka Tulnatmak Adhyayan

हिंदी तथा अंग्रेजी महिला लेखन का तुलनात्मक अध्ययन

Author- डॉ. चंद्रा मुखर्जी

साहित्यिक विधाओं में लोकप्रिय विधा के रूप में कहानी का स्थान सर्वश्रेष्ठ है। कहानी 20वीं शताब्दी की देन है।
कहानी कल्पना तथा समाज की स्थितियों से बनती है। मानव सभ्यता के विकास से ही कहानी का स्वरूप एवं विकास जुड़ा हुआ है। शब्द कोश के अनुसार - “कथा अच्छाई का मिथ्यावाचक या मनोगत बात को कहानी बताया गया है। नालंदा विशाल शब्द भंडार में कहानी कथा का शाब्दिक अर्थ 'कहना' है।1”
इस अर्थ के अनुसार यदि कोई विशिष्ट बात कहता है वह कहानी है किसी घटना वर्णन की रोचक अभिव्यक्ति की प्रस्तुति कहानी कहलाती है।