Chat with Us Chat with us
मंगल — The Mars Mission — उपन्यास

मंगल — The Mars Mission — उपन्यास

लेखक- डॉ. सुधाँशु कुमार

बाईसवीं शताब्दी। अंतरिक्ष यान MARS में केवल दो मनुष्य हैं — डॉ. सुमरेश आर्यन और डॉ. सोफ़िया ऊरानाकिस। गंतव्य: लाल ग्रह मंगल । पर पृथ्वी की कक्षा छूटते ही एक संदेश आता है जो सब कुछ बदल देता है — आतंकवादी संगठन KRONOS ने विश्व के बारह महानगरों को नाभिकीय अस्त्रों के निशाने पर ले लिया है, और उन्हें रोकने की शक्ति रखने वाली चेतना है यान को संचालित करने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता ARES पर हर निर्णय की एक कीमत होती है। एक निर्णय जो पृथ्वी को बचाता है, लेकिन यान को उसके ईंधन से वंचित कर देता है। और फिर आर्यन तथा सोफ़िया के सामने केवल एक मार्ग बचता है — चन्द्रमा पर एक क्रैश लैंडिंग। यह हार्ड साइंस-फ़िक्शन और भारतीय दर्शन का वह दुर्लभ संगम है जहाँ क्वांटम भौतिकी मर्यादा से मिलती है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता देवत्व का प्रश्न उठाती है, और हर अंत एक नए आरम्भ का द्वार खोलता है। जब यान अंततः मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचता है, तो एक विलुप्त अंतरिक्ष यान वहाँ प्रतीक्षा कर रहा होता है — और उसके भीतर कुछ ऐसा जाग चुका है, जिसे विज्ञान अभी नाम देने से डरता है।

  • In LanguageHindi
  • GenreNovel
  • Date Published 24th July 2026
  • ISBN978-81-69887-03-8
  • Pages95