निखिल कुमार सिंहमार

Nikhil Kumar Singhmar

Nikhil Kumar Singhmar

निखिल कुमार सिंहमार

निखिल कुमार सिंहमार का जन्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शेरपुर लुहारा ग्राम में गरीब परिवार में हुआ। आपके पिताजी दैनिक मजदूरी का कार्य करते थे, बाद में केन्द्र सरकार के कोयला मंत्रालय में कार्यरत रहते हुए उन्होंने दिल्ली में रहना आरंभ कर दिया। वर्तमान में आपका निवास स्थान ग्राम झटीकरा (दिल्ली) हैं।आपकी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली में सरकारी विद्यालय से हुई। वहीं बी.ए.(ऑनर्स) पॉलीटिकल साइंस दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज से संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त आपने एम.ए. एवं एमफिल. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूर्ण की। वर्तमान में आप पीएचडी का शोध कार्य भी जेएनयू से कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आपने प्रथम प्रयास में एम.ए. पॉलिटिकल साइंस में यूजीसी नेट एवं जेआरएफ क्वालीफाई किया। साथ ही आपके अनेको लेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके है। आप शैक्षणिक कार्यकलापों के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।